Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी

AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आप विधायक नरेश बालियान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी का आधार एक पुराने ऑडियो को बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का दावा किया गया है।

वायरल ऑडियो बना वजह
सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो में गैंगस्टर संगवान और विधायक बालियान के बीच संदिग्ध बातचीत का आरोप है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने और आरोपों की पुष्टि के लिए बालियान से पूछताछ शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच की जांच जारी
क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में ऑडियो के सत्यापन और विधायक की संलिप्तता की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ में गैंगस्टर से संबंधों और संभावित आपराधिक गतिविधियों में बालियान की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

राजनीतिक माहौल गर्माया
इस गिरफ्तारी ने दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। आप ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है, जबकि विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है। मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें