Yamuna Authority: यीडा के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर असमंजस, तैयारियों में देरी से आयोजन पर संशय

Yamuna Authority: यीडा के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर असमंजस, तैयारियों में देरी से आयोजन पर संशय

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के 25वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्राधिकरण ने रजत जयंती के अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी तक मौके पर किसी प्रकार की ठोस तैयारियां शुरू नहीं हो सकी हैं।

यीडा का स्थापना दिवस 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस अवसर को खास बनाने के लिए सेक्टर-21 स्थित प्रस्तावित फिल्म सिटी की भूमि पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। तैयारियों की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने तीनों एसीईओ को सौंपी थी। पंडाल, प्रदर्शनी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए औपचारिक आदेश भी जारी किए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के शिलान्यास और करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की योजना भी बनाई गई थी। हालांकि, अब तक मौके पर कोई तैयारी शुरू नहीं होने से आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह भी आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम यमुना सिटी में आयोजित न हो पाए। इससे पहले भी श्रमिक आंदोलन के चलते नोएडा का स्थापना दिवस अपेक्षित स्तर पर नहीं मनाया जा सका था।

एसीईओ राजेश कुमार ने कहा है कि कार्यक्रम अभी रद्द नहीं किया गया है, लेकिन बड़े स्तर पर आयोजन करना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम स्थिति की जानकारी सीईओ आरके सिंह ही दे पाएंगे।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img