Lucknow: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Lucknow: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बहुगुणा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रदेश और देश के विकास के लिए उन्होंने जो अपना योगदान दिया है, उनकी स्मृतियों को लगातार ये सरकारें आगे बढ़ा रही हैं। आज इस अवसर पर मैं प्रदेशवासियों की ओर से स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बहुगुणा जी का सार्वजनिक जीवन जनता के प्रति समर्पण, दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उदाहरण है। उन्होंने विकासशील भारत के निर्माण में जो भूमिका निभाई, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बहुगुणा जी के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

<<<<<<<<<<
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img