Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गांधीनगर कपड़ा मार्केट आज बंद, व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गांधीनगर कपड़ा मार्केट आज बंद, व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक गांधीनगर कपड़ा मार्केट पूरी तरह बंद रहेगा। गुरुवार शाम 5 बजे गांधीनगर के कपड़ा व्यापारियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और इस जघन्य हमले के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में मोमबत्तियाँ और देशभक्ति के नारे लिखे पोस्टर लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला अमानवीयता और क्रूरता की सारी सीमाएं लांघ गया है। इसमें निर्दोष लोगों की जान गई, जिसे किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता।

मार्च में शामिल एक प्रमुख व्यापारी नेता ने कहा, “हम इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हैं। यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नतीजा है। अब समय आ गया है कि सरकार इस समस्या की जड़ पर चोट करे और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। देश की जनता सरकार के साथ खड़ी है और ऐसे कठिन समय में हम एकजुट हैं।”

व्यापारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बंद किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता और शहीदों के सम्मान में स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। उन्होंने आम जनता से भी इस बंद में सहयोग करने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की। गांधीनगर कपड़ा मार्केट में हजारों की संख्या में व्यापारी और ग्राहक प्रतिदिन आते हैं, लेकिन शुक्रवार को पूरा बाजार शांत रहेगा और दुकानें बंद रहेंगी। व्यापारियों ने दोहराया कि देश की अखंडता और शांति के लिए वे हर बलिदान को तैयार हैं।

>>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img