बिहार दिवस पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

बिहार को विकसित और स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प : नीतू नवगीत

बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित हो रहे बिहार उत्सव के तहत पटना नगर निगम के मंडप में स्वच्छता जागरूकता के संबंध में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार के अनेक पारंपरिक लोकगीतों को गाते हुए पटना के सभी निवासियों से अनुरोध किया कि वह शहर की स्वच्छता के लिए संकल्पित रहें और स्वच्छता सर्वेक्षण में जरूर से जरूर भाग लें। उन्होंने कहा कि पटना नगर को साफ रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। लेकिन पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। हमें अपनी जीवन शैली में भी सुधार करना जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किसी को नहीं करना चाहिए। इसकी जगह थैली लेकर मार्केटिंग के लिए जाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि बिहार को न सिर्फ विकसित बनाएंगे बल्कि स्वच्छ और सुंदर भी बनाएंगे। कार्यक्रम में उन्होंने ए बिहार की धरती तुझ पर जीवन कुर्बान है, जिस धरा पर हमने जन्म लिया वही हमारा मान है, बिहार के अनेक पारंपरिक लोकगीत और स्वच्छता गीत प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया। गायक राजेश केसरी ने भी कार्यक्रम में कई गीत पेश किया और लोगों को स्वच्छता के लिए काम करने का अनुरोध किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img