Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Child Falls in Drain: दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चा पतंग पकड़ते हुए नाले में गिरा, मृतक मिला

Child Falls in Drain: दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चा पतंग पकड़ते हुए नाले में गिरा, मृतक मिला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जब लकड़ी मार्केट पुलिया के पास 7 वर्षीय बच्चा पतंग पकड़ने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और नाले में गिर गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

डीसीपी उत्तर-पूर्व आशीष मिश्रा के अनुसार बच्चा छतों से कटकर गिरी पतंग को पकड़ने के लिए नाले के किनारे गया था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाले से बच्चे का शव बरामद किया।

इस घटना पर सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी जुबेर अहमद ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में जब अंधेरा होने पर बचाव अभियान रोक दिया जाता है, तो अन्य राज्यों में आपदा प्रबंधन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन की तत्परता पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि लाइट की व्यवस्था रात में भी की जा सकती थी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर कहा कि नालों के किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ाई जानी चाहिए, खासकर त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के मौके पर जब बच्चे खुले में खेलते और पतंगबाजी करते हैं। इस हादसे ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारी पर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें