मुख्यमंत्री ने नालागढ़ रेडक्रॉस मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ रेडक्रॉस मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने नशे की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं सोलन जिला में नालागढ़ रेडक्रॉस मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे पर अंकुश लगाने के लिए और युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है तथा इस दिशा में सरकार कठोर कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नशे की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए कानूनी प्रावधान भी किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ जागरूकता पहल के लिए रेडक्रॉस मेले की भी सराहना की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने नालागढ़ रेडक्रॉस मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने उनका स्वागत किया। समापन संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img