मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिमला 16 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सभी सम्मान करते हैं और वह एक प्रखर और सच्चे राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि वह अपने विचारों की स्पष्टता के लिए जाने जाते थे। कुल्लू जिले के प्रीणी में उनका घर है और हिमाचल प्रदेश से उनका विशेष लगाव था।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, नगर निगम के पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img