Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मंडी
मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

शिमला 15 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर खंड के कुछ क्षेत्र के लिए 54.91 करोड़ रुपये की बहु-ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, सरकाघाट तहसील के रोपा ठाठर में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में 1.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, नघेला रेडू कनेड़ सड़क की 4.93 करोड़ रुपये की लागत के मेटलिंग और टारिंग, नई मोड़, बरोट बडाहीं, बल्ह, मेहरा, अपर लुधियाना अपर बरोट में 5.70 करोड़ रुपये से निर्मित सड़क, नबाही से ठंडा पानी संपर्क मार्ग पर 1.33 करोड़ रुपये की लागत से पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, ग्राम पंचायत गोपालपुर में नगला मंदिर के थाना नाला पर नगला थाना रोड़ पर 1.96 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, बलद्वाड़ा तहसील में 14.90 करोड़ रुपये से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, तहसील सरकाघाट में 12 लाख रुपये से निर्मित पटवार मण्डल भवन मोहि, तहसील बलद्वाड़ा में 12 लाख रुपये के पटवार सर्कल भवन कलथर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सरकाघाट में 94 लाख रुपये से निर्मित स्कूल भवन, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर रिस्सा, 28 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर गुहमू, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर अपर बरोट (पौंटा), 32 करोड़ रुपये से निर्मित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सरकाघाट, 11 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक केंद्र समसोह, उपमंडल बालीचौकी में 14 लाख रुपये से निर्मित अपना पुस्तकालय, तहसील औट बाजार में 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित जिला बचत समिति की दुकानें, मरही में 11.06 करोड़ रुपये से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, धर्मपुर संधोल मार्ग पर कोठी पट्टन में ब्यास नदी 22.82 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ सहित डबल लेन पुल, कंडापतन में सुन खड्ड पर 4.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल और पुराना धर्मपुर बाजार तक सुन खड्ड पर 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बो स्ंिट्रग स्टील ट्रस पैदल पुल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना प्लासी बदाहिन, नवानी कटोह अलसोगी (प्रथम और द्वितीय चरण) जमनौं तरंडोल, बहनू के सुधार कार्यों, ग्राम पंचायत चौड़ी के बटल की आल में सोन खड्ड पर 16.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संचयन संरचना, जल शक्ति उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत जलापूर्ति योजनाओं में 8.83 करोड़ रुपये की लागत से सतत वितरण प्रणाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेश, 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र चुक्कू पांवटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंदेश में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए खण्ड भवन, 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर मसेरन, मोहिन में 12.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आईटीआई और 6.07 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर से धगवानी सड़क वाया छाभर कवाह दलेहरा सड़क का शिलान्यास किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें