युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित एक कंपनी में आई युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सेक्टर-71 स्थित पार्क से बरामद कर लिया। वह एक युवक के साथ घूम रही थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित गांव चौड़ा में मूलरूप से बनारस की एक महिला अपनी पुत्री के साथ रहती है। बेटी सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह कंपनी में आवश्यक कार्य बताकर घर से निकल आई। युवती की मां ने कुछ घंटे बाद मोबाइल पर बेटी से संपर्क करने का प्रयास किया तो स्विच ऑफ आया। चिंता होने पर युवती की मां उसकी कंपनी आ गई। कंपनी के गेट पर गार्ड ने बताया कि आज छुट्टी है और कोई भी ऑफिस में नहीं है। महिला फौरन ही थाना सेक्टर-58 पहुंची और बेटी के अपहरण होने की आशंका जताई। पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन देखी तो पता चला कि वह कंपनी के गेट तक पहुंची और मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद मोबाइल ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन सेक्टर-71 स्थित पार्क में मिली। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उसके साथ एक युवक भी था। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके मां के सुपुर्द कर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img