Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Chemical Factory Fire: धूम मानिकपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 21 दमकल गाड़ियों से साढ़े पांच घंटे में पाया काबू

Chemical Factory Fire: धूम मानिकपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 21 दमकल गाड़ियों से साढ़े पांच घंटे में पाया काबू

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा। आग बुझाने का अभियान करीब साढ़े पांच घंटे तक चला और शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, धूम मानिकपुर गांव स्थित धूम ऑर्गेनिक कंपनी में रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। आग की भयावहता को देखते हुए कुल 21 दमकल वाहनों को लगाया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ की एक बटालियन को भी मौके पर बुलाया गया।

फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। आग की चपेट में आने के बाद कई ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों और केमिकल की मौजूदगी के कारण दमकलकर्मियों के लिए आग बुझाने का अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद दमकल की टीमों ने कई घंटे तक लगातार अभियान चलाकर आग को नियंत्रित किया।

केमिकल के जलने से फैक्ट्री के भीतर से काला और घना धुआं निकलने लगा, जो आसपास के इलाके में फैल गया। जहरीले धुएं के कारण फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए दमकलकर्मियों ने आग की लपटों को आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार पानी और अन्य जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया।

दमकल विभाग की टीमों ने रात करीब दो बजे से शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक लगातार काम किया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद भी घटनास्थल पर स्थिति पर नजर रखी गई, ताकि दोबारा आग न भड़के। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें