Firing Case: बाइक में टक्कर का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग

Firing Case: बाइक में टक्कर का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग

ग्रेटर नोएडा। साइट-4 टी प्वाइंट के पास बाइक में कार की टक्कर का विरोध करने पर कार सवार युवकों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बिरौंडी गांव निवासी यूनिस ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अमन बुधवार को अपने दोस्त अकरम के साथ बाइक से ऐच्छर की ओर जा रहा था। इसी दौरान साइट-4 टी प्वाइंट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद अमन ने कार सवार युवकों से इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बात को लेकर कार में सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों को धमकी दी और कार लेकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों के साथ एक दूसरी गाड़ी में भी कुछ लोग सवार थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित वाहनों के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वाहनों और आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img