Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल समेत 5 हथियार बरामद

Chandranath Rath Murder Case:

Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल समेत 5 हथियार बरामद

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब उत्तर प्रदेश के बलिया तक पहुंच चुकी है। STF वाराणसी और CBI की संयुक्त कार्रवाई में बलिया के फेफना थाना क्षेत्र से नवीन कुमार सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से विदेशी पिस्टल समेत पांच अवैध हथियार, दर्जनों कारतूस और अन्य सामान बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि बरामद एक विदेशी पिस्टल पर “PROPERTY OF THE USA Government” लिखा मिला है, जिससे जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच के दौरान STF को इनपुट मिला था कि बलिया निवासी नवीन कुमार सिंह के पास अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही STF इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बलिया पहुंचे और बिसुनीपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आए।

एफआईआर में दर्ज बयान के मुताबिक आरोपी ने बताया कि 7 मई को ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू अपने साथियों राजकुमार सिंह और गोलू सिंह के साथ उसके घर आया था। आरोप है कि मन्नू एक झोले में हथियार लेकर पहुंचा और नवीन से उन्हें कुछ समय के लिए छिपाकर रखने को कहा। बाद में जब राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आई तो नवीन घबरा गया और हथियारों से भरा बैग अपने NH-31 स्थित गोदाम में ले जाकर छिपा दिया।

पूछताछ के बाद STF टीम आरोपी को लेकर गोदाम पहुंची, जहां तलाशी के दौरान एक विदेशी 9 एमएम पिस्टल, दो 32 बोर पिस्टल, दो रिवॉल्वर, 45 जिंदा कारतूस, 9 खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों की वीडियोग्राफी भी कराई गई और सभी सामान को सील कर कब्जे में लिया गया है।

जांच एजेंसियों को सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात विदेशी पिस्टल पर लिखा अमेरिकी सरकारी निशान लगा। इसके बाद अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि यह हथियार भारत तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने जब आरोपी से हथियारों के लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद STF ने नवीन कुमार सिंह को आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बलिया से लेकर पश्चिम बंगाल तक सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

वहीं आरोपी के अधिवक्ता और क्रिमिनल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरवंश सिंह ने दावा किया कि नवीन कुमार सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी को बलिया सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था, जहां CBI ने रिमांड की मांग की, लेकिन जरूरी दस्तावेज न होने की वजह से अदालत ने रिमांड मंजूर नहीं किया। फिलहाल आरोपी को मऊ जेल भेज दिया गया है। अधिवक्ता का कहना है कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, हालांकि CBI आगे दोबारा रिमांड मांग सकती है।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में हुई इस गिरफ्तारी ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। विदेशी हथियारों की बरामदगी और कई राज्यों से जुड़े तार सामने आने के बाद एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें