Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

चंडीगढ़ , तरनतारन: पंजाब की शिक्षा क्रांति राज्य में शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी: लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़ , तरनतारन: पंजाब की शिक्षा क्रांति राज्य में शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी: लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब की शिक्षा क्रांति राज्य में शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी और सरकारी स्कूलों में सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल और भी ऊंचा होगा।

चंडीगढ़ / तरनतारन, 17 अप्रैल:

पंजाब की शिक्षा क्रांति राज्य में शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी और सरकारी स्कूलों में सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल और भी ऊंचा होगा। यह प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज हलका पट्टी के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कराए गए कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया।

स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति के माध्यम से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रही है और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को लगातार और अधिक मजबूत बना रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाने के लिए बजट का बड़ा हिस्सा शिक्षा के लिए निर्धारित किया है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा जा सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिकता से भरपूर शिक्षा प्रदान करने के लिए अध्यापकों को विदेशों में भेजकर प्रशिक्षण भी दिलाया गया, ताकि वे अपने तथा विदेशों के अध्ययन अनुभवों से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दे सकें।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज हलका पट्टी के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल पंनगोटा, सरकारी हाई स्कूल परिंगड़ी, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल रत्ता गुद्धा, सरकारी हाई स्कूल बुर्ज पूहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मरहाणा और सरकारी हाई स्कूल खारा में कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 10 लाख 38 हजार रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन स दिलबाग सिंह, डीईओ एलीमेंटरी एजुकेशन जगविंदर सिंह लहरी, हलका इंचार्ज जसविंदर सिंह, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन, बच्चों के माता-पिता, अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें