CDSCO: 167 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल, 7 नकली दवाओं की पहचान, CDSCO ने की कार्रवाई

CDSCO: 167 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल, 7 नकली दवाओं की पहचान, CDSCO ने की कार्रवाई

नई दिल्ली, 21 जनवरी : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की नियमित निगरानी में दिसंबर 2025 में 167 दवा नमूने ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (एनएसक्यू) पाए गए, जबकि 7 दवाओं को नकली घोषित किया गया।

सीडीएससीओ पोर्टल के अनुसार, केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने 74 और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 93 दवा नमूनों को गुणवत्ता मानकों पर विफल पाया। एनएसक्यू दवाएं निर्धारित मानकों के एक या अधिक मापदंडों पर असफल पाई गईं। अधिकारियों ने कहा कि यह केवल जांच किए गए बैच तक ही सीमित है, अन्य बैच सुरक्षित हो सकते हैं।

नकली पाई गई 7 दवाओं में उत्तर क्षेत्र, गाजियाबाद से 4, एफडीए अहमदाबाद से 1, बिहार से 1 और महाराष्ट्र से 1 दवा शामिल है। ये दवाएं अनधिकृत निर्माताओं द्वारा अन्य कंपनियों के ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर बनाई गई थीं। संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सीडीएससीओ ने कहा कि एनएसक्यू और नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाना नियमित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा और दवा आपूर्ति श्रृंखला की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img