Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Bulandshahr: बुलंदशहर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक – गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

Bulandshahr: बुलंदशहर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक – गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर के भूड़ चौराहा स्थित राना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीबों की सहायता और सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल आए, तो उसका मुफ्त इलाज किया जाए और हर संभव मदद दी जाए। उन्होंने इसे सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया।

इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बसंत त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, डॉ. सुरेंद्र कुमार राना, डॉ. विनीता चौधरी, डॉ. संजय कुमार राना, डॉ. मीनाक्षी आर्य और ई. कृष्ण कुमार राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनीष जिंदल, डीएम श्रुति शर्मा, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसीएमओ डॉ. बसंत, डॉ. सुनील कुमार और ओएसडी डॉ. विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।

इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने PDA पाठशाला मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह “डिरेल” हो चुकी है और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में सियासत घुसाना एक बड़ा अपराध है और समाजवादी पार्टी को इसका जवाब जनता जरूर देगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश गुंडई और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन अब योगी सरकार में उत्तर प्रदेश देश के नंबर एक राज्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास में जनता के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के शासन में लूट और अराजकता का बोलबाला था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें