Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Encounter: नोएडा सेक्टर-24 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

Noida Encounter: नोएडा सेक्टर-24 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में अपराध पर लगाम लगाने की कोशिशों के तहत थाना सेक्टर-24 पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार होने की कोशिश में पकड़ा गया। दोनों के पास से अवैध हथियार और चोरी का ट्रैक्टर बरामद हुआ है। घटना उस समय हुई जब थाना सेक्टर-24 पुलिस की टीम पिलर नंबर-94 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनटीपीसी की ओर से एक ट्रैक्टर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों ने ट्रैक्टर को तेजी से मोड़कर सर्विस रोड की ओर भगाना शुरू कर दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका करीब 400 मीटर तक पीछा किया और रुकने के लिए चेतावनी भी दी।

जैसे ही पुलिस ने उन्हें सेक्टर-54 के जंगल क्षेत्र में घेरा, दोनों बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान वीरेंद्र कश्यप उर्फ बिंदु (34 वर्ष), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इलाके में कांबिंग कर ट्रैक्टर सवार दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। उसकी पहचान जसवंत सिंह (55 वर्ष), निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध चाकू मिला है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बरामद किया गया है, जिसे उन्होंने नोएडा के मोदी मॉल के पीछे से चोरी किया था।

पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि वह नशे का आदी है और 2016 में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जेल में उसने अन्य अपराधियों से मिलकर चोरी के नए तरीके सीखे। वहीं जसवंत सिंह भी नशे की लत में पड़कर वीरेंद्र के संपर्क में आया और दोनों मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पार्किंग और सुनसान इलाकों में रेकी कर वाहन और घरों की चोरी को अंजाम देने लगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें