Buddh International Circuit: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर गूंजेगी रफ्तार, तीन साल बाद होगी अंतरराष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियनशिप

Buddh International Circuit: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर गूंजेगी रफ्तार, तीन साल बाद होगी अंतरराष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियनशिप

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में एक बार फिर रफ्तार का रोमांच लौटने जा रहा है। करीब तीन साल बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाइक रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित आयोजन के तहत सितंबर महीने में एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप कराई जाएगी, जिससे मोटर स्पोर्ट्स प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार मोटर स्पोर्ट्स कंसल्टेंसी एवीडब्ल्यू ग्लोबल ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता कर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 4 से 16 सितंबर के बीच एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप आयोजित कराने पर सहमति जताई है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2023 के बाद पहली बार बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाइक रेसिंग दोबारा आयोजित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए प्रशासनिक, कानूनी और आर्थिक पहलुओं पर भी तैयारी चल रही है।

प्राधिकरण ने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर राय और सुझाव मांगे हैं। वहीं राज्य परिवर्तन आयोग से भी इस आयोजन को लेकर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि इस अंतरराष्ट्रीय बाइक रेसिंग चैंपियनशिप से क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुका है और अब एक बार फिर यहां तेज रफ्तार बाइकों की गूंज सुनाई देने की संभावना ने खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह बढ़ा दिया है।

Hot this week

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना...

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...

Topics

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img