Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

BSP Rally: आकाश आनंद बोले-कांग्रेस ने छात्रों का आंदोलन हाईजैक किया, भाजपा और सपा पर भी साधा निशाना

BSP Rally: आकाश आनंद बोले-कांग्रेस ने छात्रों का आंदोलन हाईजैक किया, भाजपा और सपा पर भी साधा निशाना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने छात्रों के आंदोलन से लेकर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, आरक्षण और विकास परियोजनाओं तक कई मुद्दे उठाए। इसी सम्मेलन में जेवर विधानसभा सीट से सतवीर नागर को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया।

आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को कांग्रेस और सपा ने हाईजैक कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई और इसी बहाने संसद की कार्यवाही भी प्रभावित हुई, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन झारखंड पहुंचा तो कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया। आकाश आनंद के मुताबिक झारखंड में कांग्रेस सरकार का हिस्सा है, लेकिन वहां आंदोलन कर रहे युवाओं को लाठीचार्ज, आंसू गैस, गिरफ्तारी और एफआईआर का सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल किया कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के साथ है तो उसे उन राज्यों में भी युवाओं के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, जहां वह सत्ता में है।

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए आकाश आनंद ने उसके पुराने चुनावी नारे ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार’ का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में करीब 400 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब लगभग 1200 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले करीब 60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलता था, जबकि अब कीमत 110 रुपये के आसपास पहुंच गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार 110 रुपये लीटर ‘गन्ने का जूस’ बेच रही है।

आकाश आनंद ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपनी सरकार को एनकाउंटर सरकार के रूप में पेश करती है, लेकिन प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अपहरण और जबरन वसूली के मामले दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने इन आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था संबंधी नीतियों पर सवाल खड़े किए।

शिक्षा और रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के पास विज्ञापनों के लिए हजारों करोड़ रुपये हैं, लेकिन नए स्कूल खोलने और शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं और सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में शिक्षकों के डेढ़ लाख से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ विद्यार्थियों को भी पर्याप्त शिक्षक मिल सकेंगे।

मुफ्त योजनाओं को लेकर भी आकाश आनंद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन और बेरोजगारी भत्ते जैसी योजनाएं तत्काल राहत दे सकती हैं, लेकिन समाज को स्थायी रूप से मजबूत करने के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार के अवसर जरूरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को सरकारी योजनाओं पर अधिक निर्भर बनाने से उनकी आत्मनिर्भरता प्रभावित हो सकती है।

‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र करते हुए आकाश आनंद ने सरकार से रोजगार के आंकड़े सामने रखने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं, जबकि सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो इन खाली पदों को क्यों नहीं भरा जा रहा।

आकाश आनंद ने एक्सप्रेसवे और सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए निर्माण गुणवत्ता को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद कई परियोजनाओं में सड़क धंसने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए आकाश आनंद ने कहा कि जब जंतर-मंतर पर आरक्षण से जुड़ा आंदोलन हुआ तो कांग्रेस के बड़े नेता वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव के दौरान संविधान और आरक्षण के मुद्दे उठाती है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर उसके नेता मैदान में दिखाई नहीं देते।

समाजवादी पार्टी के PDA नारे पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि इसका अर्थ राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति समय और राजनीतिक फायदे के हिसाब से बदलती है और ऐसी राजनीति वंचित, पिछड़े तथा कमजोर वर्गों के हितों की स्थायी लड़ाई नहीं लड़ सकती।

आकाश आनंद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर सपा और कांग्रेस के अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान के नाम पर मतदाताओं को गुमराह किया गया और चुनावी वादों तथा वास्तविक राजनीतिक व्यवहार में अंतर दिखाई देता है।

दनकौर में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जेवर विधानसभा सीट के लिए सतवीर नागर के नाम की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेवर में अपनी राजनीतिक तैयारियों को तेज करने का संकेत दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें