BPSC TRE 3 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का रिजल्ट आज, 15 नवंबर 2024 को जारी हो सकता है। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

पहले यह परीक्षा 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इस मामले में 250 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद परीक्षा को नए सिरे से 19 से 22 जुलाई के बीच आयोजित किया गया।
आयोग रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी करेगा। इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा पास की है या नहीं।
रिजल्ट और अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से bpsc.bih.nic.in पर विजिट करते रहें। किसी भी संशय या अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना का पालन करें।