बैंक की वसूली ने ली ई-रिक्शा चालक की जान

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ई-रिक्शा चालक ने 25 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बैंक वालों पर ई-रिक्शा चालक को परेशान करने का आरोप है। उसके खाते में पैसों की हेराफेरी की गई। साथ ही बैंक वालों ने उसकी कमाई से ई-रिक्शा पर कब्जा कर लिया। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

बिसरख थाना क्षेत्र के सरस्वती कुंज निवासी मनोज (45) ने 25 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी शारदा देवी ने बिसरख पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति मनोज ई-रिक्शा चलाकर घर चलाता था। उसने बताया कि उसका बैंक खाता नोबल को-ऑपरेटिंग बैंक सेक्टर 62 नोएडा में है। उसने आरोप लगाया कि जनवरी में बैंक वालों ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 25000 रुपये निकाल लिए और इस बारे में किसी को नहीं बताया। जब मेरे पति को इस बारे में पता चला तो वह 24 जुलाई को बैंक पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें बेइज्जत कर बैंक से बाहर निकाल दिया। उल्टा पैसे मांगने लगे। पैसे न देने पर ई-रिक्शा जब्त करने की बात भी करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ई-रिक्शा बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस पूरी घटना से मेरे पति काफी दुखी हो गए और उन्होंने 25 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला ने बैंक मैनेजर और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img