Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

BJP TMC Clash: भाजपा का आरोप, टीएमसी सांसद ने संसद में ई-सिगरेट पी, कार्रवाई की मांग

BJP TMC Clash: भाजपा का आरोप, टीएमसी सांसद ने संसद में ई-सिगरेट पी, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद पर संसद में प्रतिबंधित ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल पूछते हुए कहा कि यह सांसद “पिछले कई दिनों से सदन में लगातार ई-सिगरेट पी रहा है”।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ठाकुर को जवाब दिया कि वह उनसे सवाल नहीं पूछ सकते, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया। भाजपा के कई सदस्यों ने अज्ञात सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि संसद भवन के बाहर ई-सिगरेट पीने की अनुमति है और भवन के अंदर धूम्रपान नहीं किया जा सकता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद और संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में 2019 से ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध है और संसद परिसर में इसका उपयोग कानून के खिलाफ है।

मुख्य बिंदु:

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें