Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसा, कार कैंटर से टकराई, 6 घायल

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव बछलौता अंडरपास के पास हाईवे किनारे खड़े कैंटर में एक कार पीछे से जा घुसी। इस दौरान कार चालक समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों में संजय सिंह के भाई सोहनवीर की बरात में गए राहुल, मनवीर सिंह, अमरकोर, ज्योति, वीना और प्रवाह शामिल हैं। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में ज्योति और प्रवाह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस क्षतिग्रस्त कार और कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और जल्द ही कैंटर चालक को पकड़ लिया जाएगा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें