Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : समर कैंप में यूपी के युवाओं की निखरेगी स्किल, सीएम योगी की मंशा के अनुरूप राज्य ललित कला अकादमी गर्मी की छुट्टियों में करेगा आयोजन

Lavc60.20.101

Lucknow News : यूपी के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (समर कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप 1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में बांटा गया है। कला की विभिन्न विधाओं में उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें निपुण किया जाएगा। प्रातःकाल 8 बजे से 10 बजे तक कैंप चलेगा कैंप।

बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए किया जाएगा आयोजन

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यूपी के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में यह वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इनकी रचनात्मकता को निखारने और दृश्यकला के प्रति अभिरुचि जागृत करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को वर्कशॉप के अंत में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

लोककलाओं की बारीकियों से भी होंगे अवगत

डॉ. शुक्ला ने बताया कि वर्कशॉप में विजुअल ऑर्ट संबंधी बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसमें कला, स्केचिंग, वॉटर कलर पेंटिंग, वॉश टेक्निक, फैब्रिक, क्ले वर्क, ऑयल कलर पेंटिंग आदि प्रमुख विषय हैं। विधा विशेषज्ञों को जनपदों में क्षेत्रीय संयोजक बनाया जाएगा। वर्कशॉप में लोककलाओं की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी। यहां बुंदेलखंड की चितेरी कला, सांझी, कोहबर, मिनिएचर पेंटिंग आदि के बारे में भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चलेंगी वर्कशॉप

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी 75 जनपदों में चलेगी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा। आगरा में ललित कला संस्थान, लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी एकेडमी परिसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग में यह आयोजन होगा। गोरखपुर में विश्वविद्यालय की देखरेख में भी प्रशिक्षण होगा। इससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को भी स्थानीय स्तर पर सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, जालौन, सुल्तानपुर, अमेठी समेत सभी जनपदों में वर्कशॉप के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें