Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के आका हैं ये लोग

बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के आका हैं ये लोग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार करने वालों की आका बन चुकी है। ये जहां भी सत्ता में जाते हैं, वहां कंगाली लाकर रख देते हैं। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के समय कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आती है, तो लोगों के खाते में खटाखट पैसा आएंगे, लेकिन पैसा आने की जगह पैसे जा रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ला ने कहा, “कांग्रेस अब भ्रष्टाचार और बलात्कार करने वालों की आका बन चुकी है। गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस जहां कहीं भी सत्ता की कमान अपने हाथों में संभालती है, तो वहां लूट और कंगाली लाकर ही दम लेती है। हाल ही में इसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अपनी कार्यशैली से प्रमाणित भी किया है। इन दोनों ही राज्यों की सरकार ने यह साबित कर दिखाया है कि इन्हें लोगों के हितों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि यह सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीतिक समृद्धि के बारे में सोचते हैं।”

इसके अलावा, बीजेपी नेता ने हिमाचल प्रदेश की सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “आप लोगों को तो पता ही होगा कि हाल ही में वहां की सरकार ने अपने आर्थिक दिवालियापन का इजहार किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि लोगों के खाते में खटाखट पैसे आएंगे, लेकिन खटाखट पैसे तो नहीं आए, खटाखट दिवालिया जरूर हो गए। हाल ही में एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कुल 9 पहाड़ी राज्यों में सबसे ज्यादा बदहाल हालत अगर किसी की है, तो वो हिमाचल प्रदेश की है। राज्य पर इस समय 87 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। अगर कोई उचित कदम मौजूदा सरकार द्वारा नहीं उठाया गया, तो अगले वित्त वर्ष तक कर्ज की यह रकम एक लाख करोड़ की सीमा को पार कर चुकी होगी।”

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश का सालाना बजट 58, 400,44 करोड़ का है। आपको पता ही होगा कि इसी हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम की बात करके चुनाव जीता गया था, लेकिन आज तक यह लोग ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं कर पाए। यह अलग बात है कि केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए अब यूपीएस स्कीम लागू कर दी है, लेकिन आज की तारीख में बिना ओपीएस लागू किए ही इन लोगों का दीवाला पिट चुका है और यही दशा कर्नाटक में भी है। वहां भी परिवहन विभाग के कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिल पाने की वजह से हड़ताल पर हैं।” बीजेपी नेता ने कहा, “कर्नाटक की मौजूदा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाती जा रही है, जिससे लोग त्रस्त हैं। बीते दिनों वहां की सरकार ने दूध, पेट्रोल और पानी तक के दाम भी बढ़ा दिए थे, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कल कर्नाटक सरकार ने प्रीमियम शराब का भाव नीचे कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *