Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सफेदा बस्ती में भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल का घर-घर संपर्क अभियान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

सफेदा बस्ती में भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल का घर-घर संपर्क अभियान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के कृष्णानगर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल ने रविवार को झुग्गी विस्तारक अभियान के तहत बूथ नंबर 3 और 18 सफेदा बस्ती में घर-घर संपर्क किया और लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों को विस्तार से समझाया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उसने आम आदमी के हितों की अनदेखी की है।

इस दौरान झुग्गी वासियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने झुग्गीवासियों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें और अधिक संकट में डाल दिया है। डॉक्टर गोयल ने कहा कि यह काफी खेदपूर्ण है की दिल्ली की सरकार के द्वारा बड़े-बड़े सपने दिखाने के बावजूद झुग्गी वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्हें मुफ्त राशन नहीं मिल रहा, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रहा, बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है, जिससे झुग्गी वासियों में आक्रोश है।

डॉ. गोयल ने कहा, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में जनता की उम्मीदों के विपरीत केवल निजी स्वार्थों को बढ़ावा दिया है। जनता का मूड भांप कर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बिजली और पानी का बिल माफ करने का चुनावी नारे लगा रहे हैं, लेकिन जनता इस बार उनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना को डमी मुख्यमंत्री बनाकर अरविंद केजरीवाल सरकार चला रहे हैं। दिल्ली की जनता उनके इस कृत्य को देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में वो इसका फैसला करेगी।

डॉक्टर गोयल ने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा रही है। झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और सुनिश्चित करेंगे कि सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिले।भाजपा सरकार आने पर हम दिल्ली के विकास और जनता की भलाई के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

घर घर संपर्क अभियान के दौरान झुग्गी प्रकोष्ठ के संयोजक मोहित गौड़, कृष्णा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश चड्ढा, दीपक, सन्नी, कुसुम समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *