Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में टायर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में टायर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार में सवार कुछ संदिग्ध लोग इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने तेजी से गाड़ी मोड़ी जो डिवाइडर से टकरा गई।

कार रुकते ही चारों बदमाश ग्रीन बेल्ट की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान मनोज निवासी बदायूं और अंकित निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बाकी दो फरार बदमाशों—राहुल निवासी शाहजहांपुर और मनीष निवासी आगरा—को कॉम्बिंग के दौरान थोड़ी देर बाद गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी में चोरी का भारी सामान बरामद हुआ जिसमें 20 टायर रिम, 10 अलॉय व्हील, 2 जैक, एक टायर खोलने का लिवर और 4,200 रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह दिन में गलियों में घूमकर पार्क की गई गाड़ियों की रेकी करता था और फिर रात के अंधेरे में टायर चुराकर भाग जाता था। ये चुराए गए टायर और अलॉय व्हील अपनी गाड़ी में रखकर आगे बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी किए गए टायर ‘जाकिर’ और ‘हर्ष’ नामक व्यक्तियों को बेचता था, जो इन सामानों की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और खरीददारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें