Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

बिल्डर की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,एओए की पावर छीनी

डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा की जा रही है कार्रवाई
मेरठ के फॉर्म सोसायटी एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार ने ग्रेटर नोएडा के एक बिल्डर की शिकायत पर एओए की पावर छीन ली है।

अमर सैनी

नोएडा। मेरठ के फॉर्म सोसायटी एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार ने ग्रेटर नोएडा के एक बिल्डर की शिकायत पर एओए की पावर छीन ली है। बताया जा रहा है कि गलत दस्तावेजों के जरिए एओए का गठन किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने बिल्डर हवेलिया वालेंसिया होम्स के पक्ष में बड़ा आदेश पारित किया है।

रजिस्ट्रार ने जो आदेश घोषित किया है, वह हवेलिया वालेंसिया होम्स सोसायटी में रखरखाव सेवाओं के प्रबंधन को लेकर लंबित शिकायतों के आधार पर पारित किया गया है। दूसरे, डिप्टी रजिस्ट्रार कोर्ट के नियमों का पालन न करने का हवाला देते हुए एओए को अप्रभावी एवं अप्रासंगिक घोषित किया गया है। प्रशासन ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के गठन और चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया। बता दें कि 6 बिल्डर प्रबंधन शुरू से ही प्रस्तावित नियम और कानून के आधार पर गठन का समर्थन कर रहा है।

डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा की जा रही है कार्रवाई
डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद 7 जुलाई 2024 को एओए के सदस्यों ने मेंटेनेंस सर्विस ऑफिस के कंप्यूटर और अन्य संसाधनों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही कथित तौर पर ऑफिस के कर्मचारी को धमकाया भी गया। जिससे पानी की टंकी के लेवल जैसी जरूरी सेवाओं के प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही यह घटना हुई, जिम्मेदार आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इस मामले में कार्रवाई की बात की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *