Bihar : मझौलिया में अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम छात्राओं की मौत, गांव में पसरा मातम, एसडीआरएफ की देरी पर सवाल

Bettiah (मृत्युंजय) : पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित पुरैना सरेह में मंगलवार को अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम छात्राओं की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक छात्राओं की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रुघ्न साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया में पढ़ती थीं। परिजनों के अनुसार, घर के किसी कार्य से दोनों अन्य साथियों के साथ पुरैना सरेह की तरफ गई थीं। इसी दौरान नदी पार करने के समय पैर फिसलने से वे गहरे पानी में डूब गईं।

बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि समय पर बचाव कार्य शुरू होता तो दोनों की जान बच सकती थी। बाद में ग्रामीणों और एसडीआरएफ की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

बताया जा रहा है कि मृतिका राधा कुमारी एक वर्ष की उम्र से अपनी मौसी के घर रह रही थी। राधा और उसकी मौसेरी बहन गुंजा आपस में सगी बहनों की तरह थीं। दोनों की दोस्ती का अंत एक साथ हो गया।

मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img