Student Suicide: गौर सिटी सोसायटी में एलएलबी छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Student Suicide: गौर सिटी सोसायटी में एलएलबी छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी सोसायटी में बुधवार सुबह एक एलएलबी छात्र द्वारा ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान मेरठ के दौराला निवासी 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा के रूप में हुई है। वह गलगोटियास यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के लिए वह विश्वविद्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गौर सिटी सोसायटी में किराए के कमरे में रहता था।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह कार्तिक अपने कमरे से बाहर निकला और सोसायटी की एक ऊंची मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी। हालांकि उसने किस मंजिल से छलांग लगाई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना के बाद सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी है। इसके बाद उसके किराए के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

पुलिस का कहना है कि छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले छात्र किसी मानसिक तनाव या अन्य समस्या से गुजर रहा था या नहीं।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img