Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : तेजस्वी यादव का ऐलान, सरकार बनने पर छात्र आंदोलन में घायल छात्रों-युवाओं को जेपी सेनानियों की तर्ज पर देंगे नौकरी और पेंशन

Patna (मृत्युंजय) : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने हालिया छात्र आंदोलन में घायल हुए छात्रों और युवाओं के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई या जो जेल गए, उन सभी छात्रों एवं युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। तेजस्वी यादव ने इसे जेपी सेनानियों की तर्ज पर सम्मान देने की पहल बताया।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे तथा नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हालिया छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों को दमन और पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। लाठीचार्ज में घायल हुए युवाओं को सरकार उचित सम्मान और सुरक्षा देगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है। ऐसे में छात्रों और युवाओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर आंदोलन में शामिल उन सभी योद्धाओं को, जो रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे, उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें