राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Bihar : एनडीए की बैठक महत्वपूर्ण, बिहार को विकसित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही सरकार- नित्यानंद राय

Patna (मृत्युंजय) : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की बैठक बुलाई गई है। बिहार में एनडीए की सरकार है और यहां सरकार और संगठन आपस में मिलकर विकसित बिहार बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनती हैं और जब योजनाओं को लेकर बैठक होती है तो निश्चित रूप से एनडीए की बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदेश के नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे और यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे वीर जवानों ने अपनी बहादुरी दिखाई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना जितनी सक्षम बनी है और जितना उनका मनोबल बढ़ा है उसे दुनिया देख रही है। ऑपरेशन सिंदूर में भी यह देखा गया है और हमारी सेना बहुत मजबूत हुई है। सेना का हौसला बुलंद है और वह हर परिस्थिति में सफलता के लिए सक्षम और तैयार रहती है। आज प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश की सीमा सुरक्षित है और सेना का मनोबल ऊंचा है।

बांकीपुर चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की शत प्रतिशत जीत होगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उस क्षेत्र में काम किया है और जनता को परिवार माना है।

Related Articles

Back to top button