
Patna (मृत्युंजय) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए घटक दलों की बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।
बैठक में सम्राट कैबिनेट के सभी मंत्री, एनडीए घटक दलों की पांचों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मजबूती के साथ काम करने की बात कही और सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर रहना है और हमारे बीच समन्वय की कोई कमी नहीं है। हर 3 महीने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिला अध्यक्षों के साथ फीडबैक लेंगे और बैठक करेंगे। डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर हो रहा है या नहीं, इसे भी देखने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर चर्चा हुई। सरकार जो विकास कार्य कर रही है, संगठन के माध्यम से उसका फीडबैक लिया गया। जिला अध्यक्षों ने अपने सुझाव भी रखे जिन्हें सरकार ने सुना। नीतीश कुमार हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं और हम सब मिलकर उनके हाथ मजबूत करेंगे जिससे बिहार आगे बढ़ेगा।
मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि पिछले 20 सालों में हमने जो काम किया है उसे जन-जन तक पहुंचाना है। पूरे एनडीए परिवार को मिलकर बिहार को समृद्ध बनाना है।





