Bihar : भोजपुर एनकाउंटर मामले में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के घर पहुंचे

Bihar/Bhojpur (मृत्युंजय) : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने सबको हैरान कर दिया है। विपक्ष तो सवाल उठा ही रहा है, साथ ही सत्ता पक्ष के कुछ नेता भी इस एनकाउंटर पर नाराजगी जता चुके हैं। अब इस मामले में फिल्मी सितारों की भी एंट्री होने लगी है। आज भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की।

भरत तिवारी के गांव बिलौटी जैसे ही खेसारी लाल यादव पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। खेसारी ने भरत तिवारी की मां से मिलकर हालचाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। स्थानीय पत्रकारों को उन्होंने बयान भी दिया। साथ ही परिवार से वादा किया कि वह उनके साथ हैं और न्याय के लिए आवाज उठाने को तैयार हैं।

खेसारी लाल यादव ने परिवार और वहां मौजूद लोगों से कहा, “पहले आपको आंदोलन करना पड़ेगा… मैं आपके साथ हूं, यह कर सकता हूं। यहां थाना नहीं सुन रहा है… कम से कम वहां बड़े लोग सुनेंगे ना।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img