Uttar Pradesh : बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, आरोपी फरार

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : जनपद के कस्बा जहांगीराबाद में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद कस्बे में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शिवम और मनीष सैनी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शिवम ने मनीष सैनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनीष सैनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल मनीष को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जहांगीराबाद पुलिस को मनीष सैनी को गोली लगने की सूचना मिली थी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि शराब पार्टी के दौरान मृतक मनीष सैनी और आरोपी शिवम सैनी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के दौरान शिवम सैनी ने मनीष सैनी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम सहित तीन अन्य टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img