Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : भरत तिवारी मौत मामला, महापंचायत के बाद एसपी पहुंचे परिजनों से मिलने, एसडीएम पर कार्रवाई की मांग तेज

Bihar/Bhojpur (मृत्युंजय) : भरत तिवारी की मौत को लेकर दो दिन पहले बुलाई गई महापंचायत के बाद मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। महापंचायत की रात ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज भरत तिवारी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता समेत घर में मौजूद भाई से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि एसपी ने परिजनों से कहा कि हम केवल सुनने आए हैं।

इसी दौरान परिजनों का दर्द छलक पड़ा। रोते-बिलखते परिवार वालों ने एसपी से सीधा सवाल किया कि जब भरत तिवारी ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, तो फिर उसकी हत्या क्यों की गई और किसके इशारे पर की गई। परिजनों के इन सवालों पर भोजपुर एसपी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

भरत तिवारी की मौत को लेकर परिवार लगातार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। परिजनों का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में कई गंभीर पहलुओं को अब तक सामने नहीं लाया गया है। यही वजह है कि अब परिवार ने जगदीशपुर के एसडीएम पर कार्रवाई की मांग भी तेज कर दी है। परिजनों का कहना है कि इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

इधर, भरत तिवारी की मौत को लेकर इलाके में पहले से ही आक्रोश का माहौल बना हुआ है। महापंचायत के आयोजन के बाद यह मामला और ज्यादा राजनीतिक तथा सामाजिक रूप से गरमा गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिहार सरकार और प्रशासन परिजनों की मांग पर जगदीशपुर के एसडीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी सिर्फ आश्वासनों तक सीमित रह जाएगा।

फिलहाल, भरत तिवारी मौत मामले में परिजनों के आरोप, महापंचायत के बाद एसपी की मुलाकात और एसडीएम पर कार्रवाई की मांग ने पूरे प्रकरण को और संवेदनशील बना दिया है। अब सबकी नजर बिहार सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें