उत्तर प्रदेश : बड़ी खबर, 170 किमी के बीच गैंगरेप और सहेली का मर्डर, बुलंदशहर पुलिस से आरोपियों की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) नोएडा से कार में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप और उसकी सहेली की हत्या करने वाले आरोपियों को बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से घायल हुए आरोपियों का उपचार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

बतातें चले कि प्रतापगढ़ की रहने वाली नाबालिग किशोरी और उसकी सहेली को नोएडा के जगत फार्म से तीन दरिंदे कार में बैठा ले गए। उन्हें बीयर पिलाकर नशे में धुत कर नाबालिग से गैंगरेप किया गया। इसके बाद आरोपियों ने 35 किमी दूर गाजियाबाद, फिर 45 किमी आगे मेरठ का रुख किया। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में चलती कार से सहेली को फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी दरिंदों ने दूसरी नाबालिग के साथ फिर से गैंगरेप कर उसे मेरठ से 90 किमी दूर बुलंदशहर के खुर्जा नगर में फेंक दिया गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर-चार जिलों में 170 किलोमीटर तक दरिंदों का तांडव चलता रहा, मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

बुलंदशहर पुलिस की फुर्ती, 4 घंटे में गिरफ्तारी

वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 15 टीमों का गठन किया। महज 4 से 5 घंटे के भीतर दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। तीसरे की तलाश जारी है। पीड़िता की मां ने कहा कि “बुलंदशहर पुलिस ने त्वरित इंसाफ दिया। दरिंदों को उनकी सही जगह पहुंचा दिया। हम संतुष्ट हैं।” एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि दरिंदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही होगा। टीमों ने संयुक्त रूप से बेहतरीन काम किया।।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img