उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत, मौके से पिस्टल बरामद

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के न्यू सर्वोदय नगर जाटों की मढैया में शुक्रवार की देर रात एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां 28 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर हिमांशु चौधरी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशिटर ने अपने घर के चौक में पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में देखकर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु चौधरी अपनी मां, दादी और भाभी के साथ रहता था। उसके पिता बबलू और बड़ा भाई कपिल वर्तमान में जेल में बंद हैं। हिमांशु का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार विभिन्न मामलों में जेल जा चुका था। शुक्रवार की देर रात उसने उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा गई, गोली की आवाज सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले के सैकड़ों लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सर्किल की सीओ अनीता चौहान, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के आठ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से पिस्टल बरामद की और मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

क्या बोली पुलिस

सीओ अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने हिमांशु द्वारा खुद गोली मारने की बात कही है। वहीं मौके से पुलिस टीम ने पिस्टल बरामद कर ली है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img