Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ, भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली

Hapur News : श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर श्री महावीर दल, चंडी रोड से भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभा यात्रा श्री महावीर दल, हापुड़ से शुरू होकर सर्राफा बाजार, मंडी पाटिया, कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई।

श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन

प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों द्वारा नवग्रह और वेदी पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात 108 माता-बहनों द्वारा कलश और मुख्य यजमान द्वारा श्रीमद्भागवत जी की पोथी उठाकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य श्री पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पुण्य क्षेत्र नैमिषारण्य में अट्ठासी हजार शौनकादिक ऋषियों को भगवान के 24 अवतारों में से एक श्री वेदव्यास जी के शिष्य श्री सूत जी द्वारा कथा सुनाई गई। कथा में भक्ति महारानी के दो पुत्रों ज्ञान और वैराग्य का बुढ़ापा दूर करने के लिए नारद जी ने हरिद्वार के गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया, जिसमें ब्रह्मा जी के चार पुत्रों सनकादिक ऋषियोंद्वारा व्यास पीठ से कथा का संचार हुआ। इस कथा ने भगवान और उनके भक्तों की महिमा को विश्व में स्थापित किया।

ये रहे मौजूद

कथा के अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भव्य कलश यात्रा के दौरान समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, संयोजक अनिल आजाद, उप प्रधान नवीन वर्मा, संरक्षक नन्हे मल ठेकेदार, मीडिया प्रभारी शुभम गोयल, वरिष्ठ मंत्री नवीन गुप्ता, सुयश वशिष्ठ, हरिप्रकाश जिंदल, अजय मुर्गी दाने वाले, माधव वर्मा, विवेक सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें