Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में बुजुर्गों के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, कृष्णा नगर के गोयल हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया

Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में बुजुर्गों के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, कृष्णा नगर के गोयल हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार के बाद आयुष्मान योजना को लागू किया गया है। भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत दिल्ली में 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें से 5 लाख रुपये का इलाज आयुष्मान भारत PMJAY के तहत और अतिरिक्त 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस क्रम में पूर्वी दिल्ली के कृष्ण नगर स्थित गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेंटर को आयुष्मान पैनल की सूची में शामिल किया गया। इस अस्पताल में अब आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल में इस पैनल सुविधा का उद्घाटन किया और बताया कि अस्पताल के नियमों के अनुसार सभी इलाज आयुष्मान योजना के तहत होंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुजुर्ग इस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 011 3502 100 और व्हाट्सएप नंबर 8287 264524 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, ओपीडी से संबंधित इलाज सीजीएचएस के रेटों के अनुसार किया जाएगा। आपात स्थिति में तुरंत इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कदम दिल्ली में बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा और मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img