आर्यमंडल पार्क परियोजना रद्द होने की चर्चा से लोग मायूस

आर्यमंडल पार्क परियोजना रद्द होने की चर्चा से लोग मायूस

नोएडा। सेक्टर-116 में प्रस्तावित आर्यमंडल पार्क परियोजना आगे नहीं बढ़ाने की चर्चा से आसपास के लोग मायूस हैं। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पार्क के निर्माण को प्राथमिकता देने और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। सेक्टर-116, 117, 75, सोरखा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में परिवार बसे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद यहां बड़े सार्वजनिक पार्क और हरित क्षेत्र की पर्याप्त सुविधा नहीं है। श्री कृष्णा अपार्टमेंट सेक्टर-117 निवासी संजीव कुमार पाल और कौशिंदर यादव ने प्राधिकरण से पार्क परियोजना को निरस्त नहीं करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आर्यमंडल पार्क केवल हरित क्षेत्र नहीं, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और परिवारों के लिए जरूरी सार्वजनिक सुविधा है। पार्क बनने से लोगों को टहलने, व्यायाम और बच्चों को सुरक्षित खेलने की जगह मिलेगी। हरियाली बढ़ने से प्रदूषण और धूल कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को लागत और रखरखाव में समस्या है तो परियोजना के स्वरूप में बदलाव या चरणबद्ध निर्माण पर विचार किया जा सकता है। पूरी परियोजना को समाप्त करना उचित नहीं होगा। नए विकसित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आर्य मंडल पार्क के निर्माण को प्राथमिकता देने और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img