अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराध से निपटने में सहयोग करेंगे भारत-श्रीलंका

नई दिल्ली, 11 नवम्बर: अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराध से निपटने और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बैठक का आयोजन किया गया। 7वीं वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

इस दौरान समुद्री चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए दोनों तटरक्षक बलों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के साथ मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री प्रदूषण, नाविकों की सुरक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। आईसीजी के चार सदस्यीय दल का नेतृत्व महानिदेशक एस परमेश और एसएलसीजी का नेतृत्व डीजी एवं रियर एडमिरल वाई आर सेरासिंघे ने किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img