Amrit Bharat Train: PM मोदी ने मोतिहारी से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, आनंद विहार स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Amrit Bharat Train: PM मोदी ने मोतिहारी से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, आनंद विहार स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली नई अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन समारोह मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से आयोजित किया गया, जहां देश के विकास और संपर्क साधनों को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।

आज सुबह जैसे ही यह ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुँची, स्टेशन परिसर में स्वागत का उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। उत्तर रेलवे के एडीआरएम संजीव कुमार सिन्हा, रेलवे अधिकारी, आरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर के किया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं और रेलवे कर्मियों में खासा उत्साह दिखा।

दिल्ली मंडल के एडीआरएम संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि यह ट्रेन खासतौर पर आम जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया, “यह उद्घाटन रन शुक्रवार को 11:45 बजे मोतिहारी से शुरू हुआ और लखनऊ तथा गोरखपुर होते हुए शनिवार सुबह दिल्ली पहुँचा। आने वाले दिनों में यह ट्रेन हर शनिवार और बुधवार को आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन बापूधाम मोतिहारी पहुँचेगी।”

अमृत भारत ट्रेन में जनरल और स्लीपर श्रेणी की बोगियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और बेहतर साफ-सफाई एवं शौचालय की सुविधाएं दी गई हैं।

यह ट्रेन यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। अब तक इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब अमृत भारत ट्रेन से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों ने नई ट्रेन की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। ट्रेन की साफ-सफाई, समयबद्धता और सुरक्षा सुविधाएं काबिले तारीफ हैं। कई यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार के लोगों को यह एक बड़ी सौगात मिली है, जो उन्हें दिल्ली से सीधे और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img