Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में मिर्गी मरीजों के लिए शुरू हुई हाईटेक जांच सुविधा, इलाज होगा ज्यादा सुरक्षित और सटीक

AIIMS Delhi:एम्स दिल्ली में मिर्गी मरीजों के लिए शुरू हुई हाईटेक जांच सुविधा, इलाज होगा ज्यादा सुरक्षित और सटीक

All India Institute of Medical Sciences ने मिर्गी के मरीजों के इलाज को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एम्स दिल्ली के न्यूरो साइंसेज सेंटर ने अब अत्याधुनिक थैरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग (टीडीएम) सुविधा शुरू कर दी है। इस नई तकनीक की मदद से मरीजों के खून में मिर्गी की दवाओं की सही मात्रा का पता लगाया जा सकेगा, जिससे इलाज और अधिक सटीक हो पाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार टीडीएम जांच के जरिए एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं Levetiracetam और Lamotrigine की सटीक मात्रा मापी जाएगी। इससे डॉक्टर मरीज की शारीरिक स्थिति, दवा के असर और शरीर की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए सही डोज तय कर सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार दवा की मात्रा कम या ज्यादा होने से मरीज को पूरा लाभ नहीं मिल पाता या साइड इफेक्ट्स बढ़ जाते हैं। नई सुविधा से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकेगा।

एम्स के न्यूरो साइंसेज सेंटर प्रमुख प्रो. शैलेश बी गायकवाड़ ने बताया कि अब तक मरीजों को ऐसी जांच के लिए महंगी निजी लैब्स का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा एम्स में ही उपलब्ध होने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा ओपीडी और भर्ती दोनों तरह के मरीजों के लिए शुरू की गई है।

न्यूरोबायोकैमिस्ट्री लैब प्रभारी प्रो. अशोक शर्मा के अनुसार जांच के लिए केवल 1 से 3 एमएल खून का सैंपल लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट डॉक्टरों को ई-हॉस्पिटल पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि मरीज अपनी रिपोर्ट ओआरएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे मरीजों को बार-बार अस्पताल आने की जरूरत भी कम होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि एम्स की यह पहल देश में मिर्गी और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में प्रिसिजन मेडिसिन को नई मजबूती देगी। नई तकनीक की मदद से इलाज अधिक व्यक्तिगत, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें