Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर मरीजों-तीमारदारों संग मेडिकल स्टाफ को किया गया जागरूक

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक जन -जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर लोगों को रैबीज रोग से बचाव के उपायों से कराया गया अवगत

नई दिल्ली, 17 सितम्बर : विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक जन -जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा और रेबीज से बचाव के मानक उपायों के बाबत मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ मेडिकल स्टाफ को जागरूक किया गया।

दरअसल, एबीवीआईएमएस और आरएमएल अस्पताल ने 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाने का फैसला किया है। इसके तहत रोगियों, उनके रिश्तेदारों, अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों को रोगी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को अस्पताल परिसर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, गैस व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण लगने वाली आग की स्थिति में अपना और अपने साथियों का बचाव करने से लेकर आग बुझाने के अलग -अलग तरीकों की जानकारी दी गई।

इस दौरान अस्पताल के प्रतीक्षा हॉल में रेबीज रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित करीब 200 लोगों को पशुओं के काटने से होने वाले रेबीज रोग व उसके उपचार की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में एमएस डॉ अजय शुक्ला, डीन डॉ आरती मारिया, एएमएस डॉ मनोज झा, रोगी सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, सदस्य डॉ अंकुर गुप्ता मौजूद और कार्यक्रम आयोजक डॉ पूजा सेठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा यूजी छात्रों ने रेबीज को लेकर नुक्कड़ नाटक भी पेश किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *