Hapur News : हापुड़ में हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलकर हुआ राख

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में संदिग्ध परिस्थितियों में झोड़ी में आग लग गई। जिसमें बेटी की शादी के लिए एक-एक पाई जोड़कर जमा किया लाखों रुपये से खरीद कर रखा सामान भी जल कर राख हो गया। परिवार का इस घटना के बाद से सदमे में है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, घर के मालिक आसमोहम्मद ने बताया कि वह और उसका परिवार मजदूरी का काम कर परिवार का पालन पोषण करते है।पिछले कई वर्षो से गांव सलाई में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहकर गुजर बसर कर रहें है। वह मजदूरी करने के लिए कोल्हू पर चले गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगता देख इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने झोपड़ी से धुआं निकलता देख आग पर काबू पाने का अथक प्रयास भी किया, मगर तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थी और पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ चुकी थी।जिसके कारण झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

क्या बोले अफसर
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि इस सबंध में थाने पर कोई सूचना प्राप्त नही हुई है। अगर ऐसा मामला सामने आता हैं तो प्रशासन के अधिकारियो से वार्ता कर परिवार की मदद की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img