Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

आयुष्मान भारत, नई दिल्ली: आयुष्मान भारत योजना में धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं करने की नीति

आयुष्मान भारत योजना में धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं करने की नीति
आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयुष्मान भारत नई दिल्ली, 6 दिसम्बर : आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। यह बात स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कही।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए जिलों, राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर त्रि-स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली लागू है। गुजरात में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई)के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा की जा रही अनावश्यक सर्जरी पर एक सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि 12 नवंबर को अस्पताल और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल और आरोपी चिकित्सकों को एबी-पीएमजेएवाई से बाहर कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें