आवासीय भूखंडों के लिए 17 दिन में 37 हजार आवेदन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मकान बनाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में 17 दिन के अंदर 37645 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 13 हजार 705 लोगों ने भूखंड की कुल कीमत का दस प्रतिशत धनराशि भी जमा कर दी है। योजना के तहत पांच अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस योजना में एक लाख से अधिक लोग आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को यमुना विकास प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर 16, 18, 20 व 22डी में सात अलग-अलग श्रेणियों में 361 भूखंडों के लिए योजना शुरू की गई थी। इसके तहत पांच अगस्त तक पंजीकरण कराना है। योजना शुरू हुए अभी 17 दिन ही हुए हैं। अब तक 37645 फार्म बिक चुके हैं जबकि 13705 आवेदकों ने पंजीकरण के दौरान जमा की जाने वाली 10 प्रतिशत धनराशि भी जमा कर दी है। प्रत्येक श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत धनराशि का अलग-अलग मापदंड तय किया गया है। प्राधिकरण का आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार है। यदि वर्तमान में किसी के पास पंजीकरण राशि के लिए धनराशि नहीं है तो वह बैंक से ऋण ले सकता है, जिसे उसे किश्तों में चुकाना होगा। योजना के तहत एक लाख आवेदन आने की उम्मीद है। योजना के तहत ड्रा 20 सितंबर को निकाला जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img