Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मेट्रो स्टेशन के प्रवेश गेट की तरह खुलेंगे कार के दरवाजे

मेट्रो स्टेशन के प्रवेश गेट की तरह खुलेंगे कार के दरवाजे
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें और वायु प्रदूषण से मुक्ति के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिल रहा है

अमर सैनी
नोएडा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें और वायु प्रदूषण से मुक्ति के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिल रहा है। कंपनियां साइकिल से लेकर स्कूटर, कार, यहां तक की माल ढोने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रक तक बना रही है। बीवाईडी कंपनी ने एटो कार एनएफसी कार्ड ‘की से स्टार्ट होगी। यह डिजिटल चाबी मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल में आने वाले कार्ड की तरह है। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ईवी एक्सपो में चीन की बीवाईडी कपंनी ने एटो कार को प्रदर्शित किया। यह एक सात सीटों वाली कार हैं, जिसे स्टार्ट करने के लिए किसी चाबी या बटन की जरूरत नहीं है। कार को स्टार्ट करने के लिए डिजिटल चाबी बनाई गई है, जिसे एनएफसी (नियरेस्ट फील्ड कम्युनिकेशन) कार्ड की कहा जाता है। जैसे मेट्रो के ई-गेट पर कार्ड टच कर एंट्री और एग्जिट की जाती हैं, ठीक उसी तरह कार्ड का इस्तेमाल कार को स्टार्ट करने में होता है। इसके अलावा कार में क्रिस्‍टल एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डंबबैल स्‍टाइल के एयर वेंट्स, ग्रिप स्‍टाइल डोर हैंडल, 12.8 इंच एडेप्टिव रोटेटिंग सस्‍पेंशन इलेक्‍ट्रॉनिक पैड, वायरलेस फोन चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, वन टच इलेक्ट्रिक टेल गेट, सात एयरबैग, एईबी, एसीसी, बीएसडी जैसे फीचर्स हैं। यह कार एक चार्ज में करीब 468 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसकी मार्किट कीमत करीब 27 लाख रुपए हैं। ये कार अगस्त में लॉन्च हो चुकी है। कार करीब 170 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की होड़ हैं। इनमें फीचर भी काफी आधुनिक आने लगे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे।

इलेक्ट्रिक बाइक आकर्षण का केंद्र बनी

स्वदेशी कंपनी मंत्रा ने भी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ईवी एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक प्रस्तुत की। यह बाइक अब तक बाजार में लॉन्च नहीं की गई है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें पीछे जाने के लिए भी तकनीक विकसित की गई हैं, यानि यह रिवर्स में भी चल सकती है। इसके अलावा संगीत सुनने के लिए बाइक में लगा म्यूजिक सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे और खास बना रही है। बाइक में समान रखने के लिए भी काफी जगह दी गई है। यह बाइक बाजार में 1.15 लाख रुपए कीमत के साथ आएगी, जो एक चार्ज में करीब 100 किलोमीटर चलेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

पंक्चर न होने वाला टायर बनाया

फरीदाबाद की कंपनी टीजे ने एक ऐसा टायर तैयार किया हैं, जिसमें न तो पंक्चर हो सकता हैं और न ही उसके फटने की गुंजाइश है। टायर ट्यूबलेस हैं, जिसमें विशेष प्रकार के कैमिकल सॉल्यूशन का प्रयोग किया गया है। टायर में कील घुसने पर कैमिकल सॉल्यूशन सक्रिय हो जाता हैं और जैसे ही कील को खींचकर बाहर निकाला जाता हैं, सॉल्यूशन उस क्षेत्र को भर देता है, जहां से हवा बाहर जा रही होती है। सॉल्यूशन के चलते ही टायर ज्यादा गर्म नहीं हो पाता। हालांकि, कंपनी अभी दोपहिया वाहनों के लिए ही यह टायर तैयार कर रही है। ईवी एक्सपो में आने वाले लोग टायर के खरीदने और देखने में रुचि दिखा रहा हैं। वहीं कंपनी को टायर के लिए काफी ऑर्डर भी मिल चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *