Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

आरोग्य मंदिरों व पीएचसी के हेल्थ स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहा एम्स

- सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवर और सामुदायिक चिकित्सकों की संख्या में किया जा रहा इजाफा
- सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवर और सामुदायिक चिकित्सकों की संख्या में किया जा रहा इजाफा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क)। मरीजों की बड़ी संख्या को स्थानीय स्तर पर उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए एम्स दिल्ली ने देश के प्राइमरी हेल्थ केयर (पीएचसी) सेंटरों को सशक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत एम्स का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग न सिर्फ पीएचसी स्टाफ को बल्कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के स्टाफ को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित कर रहा है। ताकि, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने घर के पास ही आसानी से मिल सकें।

एम्स प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने कहा, पीएचसी और आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य देखभाल सेवा में मजबूती लाने के लिए स्टाफ प्रशिक्षण के साथ मशीनें भी मुहैया कराई जा रही हैं। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों और सामुदायिक चिकित्सकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉ दादा ने कहा एम्स की इस पहल से लोगों को विभिन्न रोगों का उपचार अब घर के निकट ही उपलब्ध हो सकेगा। जिससे हर साल 45 लाख मरीजों का उपचार और ढाई लाख विभिन्न प्रकार की सर्जरी करने वाले एम्स दिल्ली के चिकित्सा बोझ में कमी लाई जा सकेगी।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार राय ने कहा कि पीएचसी के स्टाफ को प्रशिक्षित करने के साथ वहां की चिकित्सा सुविधाओं में भी सुधार किया जा रहा है।जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा, फिलहाल, इन केंद्रों में मातृ एवं बाल चिकित्सा सहित सामान्य रोगों का उपचार किया जाता है, लेकिन जल्द ही पीएचसी और आरोग्य मंदिर मरीजों के हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का इलाज करते नजर आएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *